मिट्टी के बर्तन बनाने का बिज़नेस, बनाने का आसान तरीका, मशीन, व्यापार, मार्केटिंग, कच्चा माल, कहां से खरीदें, लागत, लाभ, जोखिम, लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन, लोकेशन, कहां बेचें (Mitti ke Bartan ka Business in Hindi) (Making Process, Kaise Banate Hai, Wholesale Price, Machinery, Marketing, Raw Material, Where to Buy, Cost, Benefit, Profit, License and Registration, Location, Where to Sell, Risk)

Mitti ke Bartan ka Business: आपने ये तो सुना ही होगा ही की समय व्यक्ति की सोच में बदलाव कर देता है। ऐसा ही बदलाव होता नजर आता है बर्तनों में। जहां पहले लोग मिट्टी के बरतन में खाना बनाना और खाना पसंद करते थे। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। जिसके कारण मिट्टी के बरतनों का व्यापार कम होता जा रहा है। लेकिन कुछ लोग आज भी ऐसे हैं जो मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना अच्छा मानते हैं और प्लास्टिक से दूरी बनाकर रखते हैं। क्योंकि प्लास्टिक हमारे पर्यायवरण को दूषित करती है। इसलिए अगर आप अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो मिट्टी के बर्तन आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगें।
Contents
- 1 मिट्टी के बर्तन बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें (Mitti ke Bartan ka Business)
- 1.1 मिट्टी के बर्तनों की बाजार में मांग (Mitti ke Bartan ka Business Market Research)
- 1.2 मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य कैसे शुरू करें (How to Start Mitti ke Bartan ka Business)
- 1.3 मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए लागत (Mitti ke Bartan ka Business Cost)
- 1.4 मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मटेरियल एवं उपकरण (Mitti ke Bartan ka Business Raw Material and Equipment)
- 1.5 कच्चा माल, उपकरण एवं मशीनरी कहां से खरीदें
- 1.6 मिट्टी के बर्तन बनाने का तरीका (How to Make Mitti ke Bartan ka Business)
- 1.7 मिट्टी के बर्तन बनाने के बिज़नेस के लिए लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन (License and Registration)
- 1.8 मिट्टी के बर्तनों को कहां बेचें (Where to Buy)
- 1.9 मिट्टी के बर्तन बनाने का बिज़नेस कहां शुरू करें (Location)
- 1.10 मिट्टी के बर्तनों की कमाई एवं लाभ (Earning and Profit)
- 1.11 मिट्टी के बर्तनों के लिए मार्केटिंग (Marketing)
- 1.12 मिट्टी के बर्तनों का जोखिम (Risk)
मिट्टी के बर्तन बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें (Mitti ke Bartan ka Business)
मिट्टी के बर्तन बनने का बिज़नेस काफी फायदे वाला बिज़नेस है इसे आप निम्न पॉइंट्स को पढ़कर और उसे फॉलो करके शुरू कर सकते हैं.
मिट्टी के बर्तनों की बाजार में मांग (Mitti ke Bartan ka Business Market Research)
मिट्टी के बर्तन ऐसे होते हैं जिनका इस्तेमाल आप कभी भी कर सकते हैं। इसलिए अब बाजारों में मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ती जा रही है। त्योहार हो या अन्य दिन मिट्टी के बर्तन बनाने वालों पर ग्राहक हमेशा रहते हैं। क्योंकि लोग उसी में खाना पकाना और खान पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग इसमें अलग-अलग तरह के पकवान बनाते हैं तो कुछ लोग इसमें दही आदि जमाते हैं। जिससे खाने का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है।
मानसून सीजन (बारिश) में कौन सा बिजनेस करें
मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य कैसे शुरू करें (How to Start Mitti ke Bartan ka Business)
अगर आप चाह रहे हैं मिट्टी के बर्तन का व्यापार शुरू करना तो इसके लिए आपको मिट्टी के बर्तन बनाने की कला आनी चाहिए। इसके लिए आप पॉटरी मेकिंग का कोर्स भी कर सकते हैं लेकिन अगर आप चाहते हैं कि, कला बिना सीखे बिजनेस चल जाए तो आप ये भी कर सकते हैं। आपको बस इसके लिए एक मिट्टी के बर्तन बनाने वाले को अपने काम के लिए रखना होगा। जो आपको अच्छे से अच्छे बर्तन बनाकर देगा। जिसे आप आसानी से बेच सकते हैं।
अर्जुन के पेड़ लगाकर पैसा कमायें
मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए लागत (Mitti ke Bartan ka Business Cost)

जैसा की आप सब जानते हैं कि, कोई भई बिजनेस शुरू करने के लिए उसमें लागत लगानी जरूरी होती है। क्योंकि आप जबतक उसमें पैसा नहीं लगाएंगे तो वो बिजनेस नहीं चलेगा। इसलिए आप चाहे तो छोटा व्यापार शुरू करने के लिए 20,000 रूपये लगा सकते हैं। जिससे आप मिट्टी और अन्य सामान खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपको मन हैं तो बड़े पैमाने पर पैसे लगाए और व्यापार को और बड़ा कर लें। ये सब आपकी इंवेस्मेंट पर निर्भर करता है।
दोना प्लेट बनाने का बिज़नस कैसे शुरू करें, होगी खूब कमाई
मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मटेरियल एवं उपकरण (Mitti ke Bartan ka Business Raw Material and Equipment)
- मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए आपको सबसे पहले चिकनी मिट्टी की जरूरत होगी। जिससे आप बर्तन बनाएंगे।
- हाथ से या इलेक्ट्रिक से चलने वाला चाक जिसकी आवश्यकता आपको बर्तन बनाने के लिए पड़ेगी। इसके इस्तेमाल से ही आप मिट्टी को आकार दे पाएगे।
- मिट्टी को आकार देने के लिए डिजाइनर चाहिए होगा। ताकि आप तरह-तरह के डिजाइन मिट्टी पर बना सके।
- भट्टी जो मिट्टी को पकाने के लिए काफी जरूरी होगी। क्योंकि बर्तन बनाने के बाद उसे पकाना भी काफी आवश्यक हो जाता है।
सोडा बिज़नस को कैसे शुरू करें?
कच्चा माल, उपकरण एवं मशीनरी कहां से खरीदें
मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए आपको जो भी कच्चा माल, उपकरण एवं मशीनरी की आवश्यकता है उसे आप बाजार में आसानी से खरीद सकते हैं. मिट्टी तो आपको नदी के किनारे या खेत से प्राप्त हो जाएगी. इसके अलावा जिस भी उपकरण एवं मशीनरी की आवश्यकता है वह आप बाजार से या फिर ऑनलाइन ऑर्डर देकर भी खरीद सकते हैं.
मिट्टी के बर्तन बनाने का तरीका (How to Make Mitti ke Bartan ka Business)
मिट्टी के बर्तनों को बनाने के लिए कई चीजों का चुनाव करना अनिवार्य होता है। जिसके लिए आपको चयन करना आना चाहिए।
मिट्टी का चुनाव (Mitti Type)
मिट्टी के बर्तनों का पूरा व्यापार मिट्टी पर टीका होता है। इसलिए आपको मिट्टी का सही चुनाव करना आना चाहिए। जिससे की आपके बर्तन अच्छे बने और उनकी बिक्री भी अच्छी हो। इसलिए इन बातों का ध्यान रखकर ही मिट्टी का चुनाव करें।
बर्तनों का आकार (Bartan Size)
आपने बाजारों में देखा होगा की आपको अलग-अलग प्रकार के बर्तन देखने को मिलेगे। वो इसलिए क्योंकि ये बर्तन दिखने में काफी आकर्षित लगते हैं और ग्राहक को काफी पसंद भी आते हैं। जिसके लिए कुम्हार चाक का इस्तेमाल करता है। कुछ हाथ से चाक चलाकर बर्तन को आकार देते हैं तो कुछ इलेक्ट्रिक चाक से बर्तनों को आकार देते हैं।
मिट्टी के बर्तनों को सुखाना
मिट्टी के बर्तनों को तैयार करने के बाद सुखाना होता है। जिसके लिए धूप की काफी जरूरत पड़ती है। इसलिए उन्हें बाहर खुले में डालना होता है। जिससे की अच्छे से सूख जाए और उसके बाद वो पकने के लिए तैयार हो जाए।
मिट्टी के बर्तनों को पकाना
मिट्टी के बर्तन सूखने के बाद उन्हें पकाना काफी आवश्यक होता है। क्योंकि इसके बाद ही आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए इन्हें भट्टी में डाला जाता है, जहां ये पकने शुरू हो जाते हैं। जैसे ही ये पकते हैं तो इन्हें दुकानों पर लगा दिया जाता है ताकि ग्राहक इसे खरीद सके।
कुत्ता पालन बिजनेस कैसे शुरू करें?
मिट्टी के बर्तन बनाने के बिज़नेस के लिए लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन (License and Registration)
यदि आप मिट्टी के बर्तन बनाने का बिज़नेस शुरू कर रहे हैं तो इसके लिये आपको लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है. लेकिन यदि आप इस बिज़नेस को बड़े लेवल पर शुरु करते हैं जैसे मशीनरी लगाकर या फैक्ट्री शुरू करके तो फिर आपको अपने उस बिज़नेस को उद्योग विभाग में रजिस्टर करना होगा. प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से एनओसी लेनी होगी, साथ ही जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी करना आवश्यक होगा.
कम पढ़े लिखे लोग कौन सा बिजनेस शुरू करें?
मिट्टी के बर्तनों को कहां बेचें (Where to Buy)
आप मिट्टी के बर्तनों को किसी प्रदर्शनी, या फिर ऑनलाइन किसी भी प्रकार से बेच सकते हैं। क्योंकि आजकल बिजनेस के लिए हर एक प्लेटफॉर्म खुला है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके बर्तनों को लोग ज्यादा से ज्यादा पसंद करके खरीदें। उसके लिए आपको प्रदर्शनी या फिर मेले से अच्छा प्लेटफॉर्म कहीं नहीं मिल सकता। क्योंकि वहां लोग उसे देखकर खरीद सकेगें।
मिट्टी के बर्तन बनाने का बिज़नेस कहां शुरू करें (Location)
आपको बता दें कि मिट्टी के बर्तन बनाने के बिज़नेस की शुरुआत आप अपने निज निवास से शुरू कर सकते हैं, लेकिन यदि आप इससे अधिक मुनाफा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मुख्य बाजार में दूकान लगानी होगी. क्योकि रिटेल में अगर आप अपने प्रोडक्ट्स को बेचते हैं तो इससे आपको काफी मुनाफा होगा.
मिट्टी के बर्तनों की कमाई एवं लाभ (Earning and Profit)
इस बिज़नेस में आपको 50 हजार रूपये तक की कमाई हो सकती है. और इससे आपको काफी मुनाफा भी होगा, क्योकि इसकी इन दिनों काफी मांग चल रही है. आप चाहते हैं कि, आपके मिट्टी के बर्तनों की कमाई अच्छी हो तो उसके लिए आपको अच्छी कला और अच्छे सामान की काफी आवश्यकता पड़ेगी। क्योंकि इसके बाद ही आपको अपने बिजनेस में अच्छा मुनाफा और लाभ मिल सकता है। जिसके जरिए आप धीरे-धीरे अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं और उसकी अच्छी ब्रांड्रिग कर सकते हैं।
मिट्टी के बर्तनों के लिए मार्केटिंग (Marketing)
आपको अपने मिट्टी के बर्तनों की मार्केटिंग करनी है, तो इसके लिए आप सोशल मीडिया का चुनाव कर सकते हैं। जिसके जरिए आप अपने बर्तनों की मार्केटिंग अच्छे से कर सकते हैं। आपको अपने बर्तनों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी है और एक अच्छा सा पोस्ट शेयर करना है। ताकि लोग आपके उस पोस्ट की तरफ ज्यादा से ज्यादा आकर्षित हो और खरीदने के लिए आपको संपर्क करें।
मिट्टी के बर्तनों का जोखिम (Risk)
मिट्टी के बर्तनों के साथ एक ही जोखिम होता है कि, वो आसानी से टूट जाते हैं। इसलिए आपको उन्हें काफी संभालकर रखना होता है। ताकि वो कहीं से टूटे ना और ना ही गिरे। जिससे वो ज्यादा समय तक चल सके। क्योंकि वो जितने अच्छे होते हैं उतने ही नाजुक भी होते हैं।
डीजे का बिजनेस कैसे शुरू करें?
Ans : मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए आपको चिकनी मिट्टी, चाक और भट्टी का आवश्यकता पड़ेगी।
Ans : मिट्टी के बर्तनों को आप मार्किट या फिर किसी प्रदर्शनी से जाकर खरीद सकते हैं।
Ans : मिट्टी के बर्तनों में आपके निवेश के हिसाब से लागत लगती है। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से पैसा लगा सकते हैं।
Ans : मिट्टी के बर्तनों का फायदा ये है कि, इसमें खाना बहुत अच्छा बनता है, और इसमें खाना खाने में आनंद भी काफी आता है।
Ans : मिट्टी के बर्तनों का बिजनेस करना सही और अच्छा दोनों है क्योंकि आजकल लोगों के बीच इसकी मांग काफी ज्यादा है।