Chat GPT Kya Hai in Hindi, चैट जीपीटी कैसे काम करता है Full Form, Login

इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के जमाने में कई अविष्कार हुए हैं। और आगे भी होते रहेंगे। इसी तरह 30 नवंबर 2022 को लांच किए गए चैट जीपीटी की चर्चा इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की दुनिया में काफी तेजी से हो रही है। लोग ChatGPT के बारे में जानने के लिए बेताब हो रहे हैं। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह गूगल सर्च को भी टक्कर दे सकता है। जानकारी के मुताबिक चैट जीपीटी एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आप कुछ भी सवाल पूछते है तो उसका जवाब आपको लिखकर दिया जाता है। हालांकि इस समय OpenAI Chat GPT पर और भी कार्य किया जा रहा है। और जल्द से जल्द इसे लोगों के बीच बड़े पैमाने में पहुंचाया जाएगा। सोशल मीडिया के तौर पर जिन लोगों ने चैट जीपीटी का उपयोग किया है उन्हें काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से चैट जीटीपी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे ChatGPT क्या है और कैसे काम करता है इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Chat GPT Kya Hai

ChatGPT एक भाषा मॉडल है। जो एक बड़ी मात्रा में टेक्स्ट डेटासेट पर प्रशिक्षित किया गया है। अंग्रेजी भाषा में चैट जीपीटी की फुल फॉर्म चैट जेनरेटिव प्रिंटेड ट्रांसफार्मर (Generative Pre-Trained Transformer) है। इसका निर्माण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा किया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक प्रकार का चैट बोट है। ChatGTP गूगल की तरह ही एक सर्च इंजन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आप किसके द्वारा सरलता से शब्दों के प्रारूप में बात कर सकते हैं और अपने किसी भी प्रकार के सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते हैं। 30 नवंबर 2022 को चैट जीपीटी को लांच किया गया है। फिलहाल अभी यह अंग्रेजी भाषा में ही उपयोग करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूद है। अभी तक इसे विश्व भर में हर भाषाओं में लॉन्च नहीं किया गया है। खबर आ रही है कि बहुत जल्द ही इसे हर भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। सरल भाषा में बात करें तो हम चैट जीपीटी से जो भी तुम पूछते हैं उसका जवाब ये लिख कर विस्तार में हमें समझाता है यही कारण है कि अधिकांश व्यक्ति Chat GPT के हर भाषाओं में उपलब्ध होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके यूजर की संख्या अब तक 2 मिलियन के आसपास पहुंच चुकी है।

Google Bard vs ChatGPT

चैट जीपीटी 2023 Key Highlights

आर्टिकल का नामChat GPT  
लॉन्च किया गया30 नवंबर 2022 को  
विकसित किया गयाआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा  
फुल फॉर्म  Generative Pre-Trained Transformer
लाभपूछा गया किसी भी सवाल का उत्तर रियल टाइम में प्राप्त किया जा सकता है
ChatGPT के सीईओSam Altman  
भाषा  अंग्रेजी
अधिकारिक वेबसाइटhttps://chat.openai.com/  
प्रतियोगीGoogle Bard AI

ChatGPT कैसे काम करता है?

चैट जीपीटी की अधिकारिक वेबसाइट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है कि यह काम कैसे करता है। चैट जीपीटी को ट्रेन करने के लिए डेवलपर के माध्यम से इसके लिए पब्लिक आधार पर डाटा का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही जो डेटा इस्तेमाल में लाया गया है। उसी में से यह चैट बोर्ड आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब ढूंढता है। और उसके बाद सही प्रकार से उसका उत्तर और सही लैंग्वेज में क्रिएट करके स्क्रीन पर दिखा देता है। साथी अच्छी बात तो यह है कि आपको यहां पर यह बताने का ऑप्शन भी मिलता है कि आप इसके द्वारा बताए गए जवाब से संतुष्ट है या नहीं। आपके द्वारा दिए गए जवाब के हिसाब से यह अपने डाटा को लगातार अपडेट करता रहता है।

ChatGPT कैसे इस्तेमाल करें

Chat GPT की विशेषताएं

  • Chat GTP की मुख्य विशेषता यह है कि आपके द्वारा जो सवाल पूछे जाते हैं उनका उत्तर आपको विस्तार से आर्टिकल के रूप में प्राप्त होता है।
  • कंटेंट को तैयार करने के लिए चैट जीडीपी का उपयोग किया जा सकता है।
  • चैट जीपीटी की सहायता से निबंध, बायोग्राफी, एप्लीकेशन आदि लिखकर तैयार कर सकते हैं।
  • चैट जीपीटी पर पूछा गया किसी भी सवाल का उत्तर रियल टाइम में प्राप्त किया जा सकता है।
  • इस पर उपलब्ध सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को कोई पैसे नहीं देने होंगे। क्योंकि ChatGPT पर उपलब्ध की गई सुविधा का लाभ मुफ्त में उठाया जा सकता है।
  • आने वाले समय में लोग अलग-अलग भाषाओं में इसका उपयोग कर सकेंगे।

चैट जीपीटी के फायदे

  • चैट जीपीटी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब यूजर इस पर कुछ भी सर्च करता है तो उस सवाल का जवाब बिल्कुल विस्तार से प्राप्त होता है। यानी कि यूजर को अपने सवाल की पूरी जानकारी हासिल हो जाती है।
  • जब भी हम गूगल पर कुछ सर्च करते हैं तो गूगल हमारे द्वारा सर्च किए गए सवाल से संबंधित अलग-अलग वेबसाइट दिखाता है लेकिन चैट जीपीटी पर ऐसा नहीं है। यह आपको सीधा ही पूछे गए सवाल का जवाब देता है।
  • अगर आप चैट जीपीटी में दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं होते तो आप इसकी जानकारी भी चैट जीपीटी को दे सकते हैं। जिससे चैट जीपीटी अपने रिजल्ट में अपडेट करके डेटा दोबारा से दिखाता है। और उसके द्वारा लगातार रिजल्ट को अपडेट किया जाता रहता है।
  • यूजर को चैट जीपीटी का उपयोग करने के लिए एक पैसा भी नहीं देना होगा। यूजर्स फ्री में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Chat GPT के नुकसान

  • चैट जीपीटी अभी केवल अंग्रेजी भाषा को ही समझ पा रहा है। इसलिए जो लोग अंग्रेजी भाषा जानते हैं उनके लिए ही यह उपयोगी साबित होगा।
  • हालांकि आने वाले समय में ChatGPT में अन्य भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा।
  • ऐसे बहुत से सवाल है जिसका सटीक जवाब आपको चैट जीपीटी नहीं दे सकता है।
  • ChatGPT ट्रेनिंग साल 2022 में ही पूरी हो गई है इसलिए मार्च 2022 के बाद ही अधिकांश घटनाओं की जानकारी शायद आपको यहां पर नही मिल सकेगी।
  • यूजर्स इसका इस्तेमाल फ्री में तब तक ही कर सकते हैं जब तक यह रिसर्च पीरियड में है। रिसर्च पीरियड पूरा हो जाने के बाद यूजर को इसका इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने की जरूरत होगी हालांकि कितने पैसे देने होंगे इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 Download Chat GPT App 

क्या चैट जीपीटी Google को पीछे छोड़ देगा

चैट जीपीटी के द्वारा वर्तमान समय में गूगल को पीछे नहीं छोड़ा जा सकता है। क्योंकि वर्तमान समय में जीपीटी के पास केवल सीमित जानकारी ही उपलब्ध है। और इस पर ज्यादा ऑप्शन भी उपलब्ध नहीं है। ChatGPT OpenAI द्वारा निर्मित किया गया एक शक्तिशाली भाषा मॉडल है। लेकिन इसे Google को बदलने या खत्म करने के लिए लांच नहीं किया गया है। दोनों ही अलग-अलग उद्देश्य की पूर्ति करते हैं और उनके अद्वितीय फायदे हैं। Google और ChatGPT का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों और उद्योगों के लिए किया जाता है। सामान्य जानकारी को प्राप्त करने के लिए गूगल का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है जबकि चैट जीपीटी का उपयोग चैट बोट और आभासी सहायकों के लिए किया जाता है। चैट जीपीटी के द्वारा उतने ही सवालों के जवाब दिए जा सकते हैं जितने जवाब देने के लिए  उसे ट्रेन किया गया है। वहीं गूगल के पास दुनिया भर के अलग-अलग वेब पेजों का एक व्यापक डेटाबेस मौजूद है। आपको गूगल पर विभिन्न प्रकार की जानकारी, ऑडियो, वीडियो, फोटो तथा शब्द से प्राप्त हो जाती है।

Chat GPT का उपयोग कैसे करें?

चैट जीपीटी का उपयोग करने के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट पंजीकृत करना होगा। अकाउंट बनाने के बाद ही आप चैट जीपीटी का उपयोग कर सकेंगे। ChatGPT का उपयोग वर्तमान में बिल्कुल मुफ्त जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर ChatGPT अकाउंट बनाने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में किसी भी वेब ब्राउज़र को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको  Chat.openai.com वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने इसका होमपेज आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login और Sign Up दो प्रकार के ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इन दोनों में से Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब इस पेज पर आप Email ID, Google Account या Microsoft Account का उपयोग कर अकाउंट बना सकते हैं।
  • आपको अपने Email Address को दर्ज करके Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  • अब आपको ओटीपी नंबर दर्ज कर Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका फोन नंबर वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपका अकाउंट चैट जीपीटी पर बन जाएगा।
  • इसके बाद आप इसका उपयोग करना आरंभ कर सकते हैं।

Leave a Comment